पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में झमाझम बारिश, किसान खुश

बुधवार को सुबह के वक्त हुई बारिश ने उत्तर भारत के लोगों के चेहरे खिला दिए। लोगों ने गर्मी से चैन की सांस ली। हालांकि…

बुधवार को सुबह के वक्त हुई बारिश ने उत्तर भारत के लोगों के चेहरे खिला दिए। लोगों ने गर्मी से चैन की सांस ली। हालांकि उत्तर भारत में मॉनसून अभी पहुंचा नहीं है पर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में में प्रवेश कर जाएगा. चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने लिविंग इंडिया न्यूज को बताया कि जुलाई के पहले हफ्ते से मॉनसून के शुरु होने की संभावना है।

बारिश होने से किसान काफी खुश है क्योंकि धान के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है और बारिश का पानी फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। पंजाब और हरियाणा देश के अनाज का कटोरा है. पिछले दो साल इन राज्यों में कम मॉनसूनी बारिश हुई है.पिछले साल दो जुलाई को दोनों राज्यों में मॉनसून पहुंच गया था. पिछले साल बारिश कम हुई थी. लेकिन इस साल क्षेत्र में मॉनसून में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा इस साल तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र और केरल में कल ‘भारी से बेहद भारी वर्षा’ होने की संभावना है.विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर बिहार, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है. गांगेय क्षेत्र में मॉनसून के बादल मंडरा रहे होने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के साथ ही आंधी आने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *