पंजाब में ट्रक यूनियन भंग किए जाने के विरोध में ट्रक ऑपरेटर्स आज धरने पर हैं। पंजाब के अलग अलग शहरों में ट्रक ऑपरेटर्स एसडीएम दफ्तरों के आगे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मंगलवार को ट्रक यूनियन के नुमाइंदे सीएम अमरिंदर से मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनके ना होने के चलते सभी ने चीफ प्रिसिंपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से मुलाकात करके सरकार को अपने फैसले पर पुर्नविचार करने को कहा। ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों ने दलील दी कि ट्रक यूनियन के खत्म होने का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा क्योंकि राज्य में 40-50 हजार करोड़ रुपये की जो फसल आती है उसकी ढुलाई का काम ट्रक यूनियन ही करती हैं और अगर ट्रक यूनियन भंग हुई तो किसानों की फसल मंडियों में बर्बाद हो जाया करेगी।
यूनियन भंग करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटर्स का हल्ला बोल
पंजाब में ट्रक यूनियन भंग किए जाने के विरोध में ट्रक ऑपरेटर्स आज धरने पर हैं। पंजाब के अलग अलग शहरों में ट्रक ऑपरेटर्स एसडीएम…
