डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज/ पंचकूला: हाईकोर्ट की ऐसी अवहेलना और ऐसी अवमानना पहले कभी शायद ही किसी सरकार में देखी गई होगी। खासकर तब जब पूरा देश ये जानता था कि दोषी साबित होने पर राम रहीम के समर्थक क्या कर सकते हैं। लाखों लोग पंचकूला ही नहीं पूरे हरियाणा को घेरे बैठे थे। हर रास्ते पर राम रहीम के समर्थकों के वेश में गुंडे डेरा डाले हुए थे। और धारा 144 के बीच कड़ी निगरानी में उन गुंडों के पास लाठी डंडे और हथियार भी मौजूद थे।
पंचकूला पहुंचे कौन थे ये लोग
राम रहीम के अनुयायी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है
डेरा का दावा है कि राम रहीम के करीब 7 करोड़ अनुयायी है।
हरियाणा के अलावा राजस्थान, दिल्ली, यूपी, और पंजाब से पहुंचे थे समर्थक
भीड़ जुटाने के लिए समर्थकों को डेरा से बुलावा भेजा गया था
कई समर्थकों को फिल्म शूटिंग के नाम पर बुलाया गया था
कई लोगों को सत्संग के नाम पर बुलाया गया था
समर्थकों का कहना है- सत्संग के नाम पर बुलाकर फंसा दिया गया
डेरा ने इन लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की थी
चाय बिस्कुट, नाश्ता और खाने का भी इंतजाम डेरा ने किया था
यानि कहीं ना कही डेरा ने इस ताना बाना को बुन रखा था कि अगर फैसला पक्ष में नहीं आया तो हंगामा होगा। हालांकि समर्थक पहले से ही हिंसक बयान दे रहे थे इसके बावजूद भी मनोहर लाल सरकार ने जो गंभीरता दिखानी चाहिए वो नहीं दिखा पाई।
WATCH VIDEO
