नई दिल्ली: कुछ ही पलों बाद भारत को अपना अगला राष्ट्रपति मिल जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को वोटिंग हुई थी और आज शाम 5 बजे तक ये तस्वीर पूर तरीके से साफ हो जाएगी कि देश के अगले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे या फिर मीरा कुमार। संसद का कमरा नंबर 62 उस ऐताहासिक पल का गवाह बनेगा जहां वोटों की गिनती की जानी है। ख़बर है कि एनडीए के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद बहुमत से राष्ट्रपति बन सकते है।
देश के 32 जगहों पर हुई वोटिंग
देश के सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स संसद पहुंच चुके हैं जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच संसद में रखा गया है। गौरतलब हो कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के 32 जगहों पर मतदान किया गया है जिनमें 29 राज्य, दिल्ली और पुडुचेरी समेत दो केंद्र शासित प्रदेश और संसद भवन शामिल है। संसद में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने अपने मत का अधिकार किया है।
99 फीसदी हुई है वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को हुई वोटिंग में करीब 99 फीसदी वोटिंग हुई थी। बता दें कि इस बार हुई वोटिंग अब तक हुई सबसे ज्यादा वोटिंग है। गौरतलब हो कि इस वक्त लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 233 सदस्य और कुल मिलाकर 776 सांसद हैं लेकिन वोट 768 सांसदों ने ही डाला है। वहीं बात करें विधानसभाओं की तो देश की 31 विधानसभाओं के 4120 एमएलए में 4,083 विधायकों ने अपना वोट डाला है क्योंकि देश की अलग अलग विधानसभाओं में 10 सीट खाली हैं और एक विधायक अयोग्य है। इस तरीके से वोटिंग का कुल प्रतिशत 99.37% वोटिंग रहा है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/897903440390150/


