शिमला के रामपुर खाई में जा गिरी बस, 28 लोगों की मौत, 7 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक बस सतलुज नदी में बह गई। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के…

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक बस सतलुज नदी में बह गई। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के मौत की खबर है। यह हादसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 120 किलोमीटर दूर खनेरी-रामपुर में हुआ। नदी में बही बस का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

बस का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं

शिमला के डीसी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि शिमला से 120 किलोमीटर दूरी खनेरी-रामपुर में बस के बहने की सूचना मिली हैं। इस हादसे में 20-30 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सतलुज नदी का बहाव इतना तेज है कि बस का दूर-दूर तक नामोनिशान नजर नहीं आ रहा है। बस को ढूंढने के लिए स्थानीय प्रशासन गोताखोरों की मदद ले रहा है।

30-40 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे। वहीं बस के बहने के पहले कुछ यात्री बाहर गिर गए। उन्होंने ही बस के बहने की सूचना दी। अभी तक 7 घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *