चंडीगढ़: दलितों पर पंजाब में हो रहे हमलों को लेकर लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने आ रहे मामलों में जिस तरह बढ़ोतरी हुई है उसमे भाजपा ने एक बार फिर से पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किये हैं तो वहीं सरकर का कहना है की मामले सामने जरूर आये है लेकिन अभी कंट्रोल में है
दलितों पर पर हुए हमलों पर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है जिसमें भाजपा द्वारा बड़ी संख्या में मामले न्याय नहीं मिलने के चलते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने रखे हैं जिसमे बेशक कार्रवाई हुई लेकिन मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये गए। एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा की दलितों पर हो रहे हमले निंदनीय हैं लेकिन इसमें कार्रवाई नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है वहीँ सांपला ने कहा की भाजपा अकालीदल सरकार के समय भी मामले सामने आते थे लेकिन कार्रवाई होती थी और इंसाफ दिया जाता था।
सवालों में घिरी कांग्रेस पंजाब में दलितों के मुद्दों में जहां राजनीति के मुद्दे से हर दिन बयानबाजी का शिकार हो रही है तो केबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का कहना है की मामले सामने जरूर आये हैं लेकिन अभी स्थिति कण्ट्रोल में हैं और आगे ऐसा नहीं होगा।
दलितों को इंसाफ कहां तक मिला ये प्रताड़ना सहने वाले वही लोग बता सकते हैं। लेकिन आज राजनितिक मुद्दा बन चुका दलित अत्याचार सुर्खियों में हैं तो नेताजी स्थिति कण्ट्रोल में बता रहे हैं।


