बहादुरगढ़ (हरियाणा) : बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में केमिकल का ड्रम फटने से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने फैक्टरी पर पथराव भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि उन्हें युवक के मौत की सूचना नहीं दी गई। इस घटना में कंपनी के अन्य कर्मचारियों को भी छोटी मोटी चोटें आई हैं। दरअसल बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में जीको नाम की एक फैक्ट्री है। जिसमें दिन के करीब 11 बजे एक केमिकल का ड्रम फट गया था, जिसकी चपेट में आने से बहादुरगढ़ के कबीर बस्ती में रहने वाले प्रदीप नाम के युवक की मौत हो गई। प्रदीप के परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री में हादसा दिन के समय करीब 11 बजे हुआ था। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी सूचना उन्हें शाम के समय दी। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री कर्मचारी प्रदीप को शहर के एक निजी अस्पताल में एडमिट करवा कर भाग खड़े हुए। इससे गुस्साए परिजन जब फैक्ट्री में बातचीत करने पहुंचे, तो उन्हें अंदर तक नहीं घुसने दिया गया। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जनता से जांच करवाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक युवक के शव का गुरूवार बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
ड्रम फटने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
बहादुरगढ़ (हरियाणा) : बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में केमिकल का ड्रम फटने से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों…
