पठानकोट (पंजाब) : पठानकोट जिला में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता गुरदासपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। एक युवक उसे बहला-फुसलाकर हिमाचल प्रदेश के डमटाल के एक होटल में ले गया और जबरदस्ती उसकी इज्जत लूट ली। यहां तक के आरोपी ने युवती के गुप्तांग पर किसी चीज से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। शरीर से ज्यादा खून बह जाने के कारण लड़की बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिस कारण लड़की डर गई और उसने अपने घर नहीं बताया, उसने बहाना बना दिया की बस से उतरते वक्त उसे चोट आई है। लेकिन जब रक्तस्राव नहीं रूका तो बार-बार घर वालों के पूछने पर अखिर उसने सारी घटना का जिक्र कर दिया। जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। युवती के परिजनों ने दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के एरिया डमटाल के कई होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा होता है। जबकि पुलिस को सब पता है, फिर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है, इससे गंदा धंधा करने वालों हौसला बढ़ता जा रहा है।
युवती की इज्जत लूटी, गंभीर रूप से किया घायल
पठानकोट (पंजाब) : पठानकोट जिला में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता गुरदासपुर के एक निजी कॉलेज…
