झज्जर के छुछुकवास सड़क के मारौत गांव के पास शुक्रवार की देर रात जायलो-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात एक ही परिवार के थे। बताया जाता है कि जायलो कार पर सवार होकर सभी लोग दादरी जा रहे थे। इसी दौरान मारौत गांव के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से खेत में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में सात चरखी दादरी के मेहराना गांव के रहने वाले थे। जबकि कार का चालक भी हादसे में मारा गया।
