जांच की आंच में झुलस सकते कद्दावर!

Punjab : पंजाब की कैप्टन सरकार में होशियारपुर के बहुचर्चित फोरलेन भूमि घोटाला की विजिलेंस ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर…

Punjab : पंजाब की कैप्टन सरकार में होशियारपुर के बहुचर्चित फोरलेन भूमि घोटाला की विजिलेंस ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा के अध्यक्ष सरीन कुमार ने पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद के बेटे जिबेद सूद और एक फर्म के पार्टनर को समन भेजकर 17 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया कि उनके बेटे का इस फर्म में कोई लेना-देना नहीं है। उसने काफी पहले ही इस फर्म को छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी जिबेद को कोई समन प्राप्त नहीं हुआ है। अगर समन मिलता है तो जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *