गुरदासपुर: 3 सहेलियों की सेल्फी वाली साजिश, देखे वीडियो

गुरदासपुर में शुक्रवार को 3 लड़कियों की सेल्फी से जुडी खबर आपको दिखाई थी ! जिसमे 2 लड़कियों की सेल्फी के चक्कर में नहर में…

गुरदासपुर में शुक्रवार को 3 लड़कियों की सेल्फी से जुडी खबर आपको दिखाई थी ! जिसमे 2 लड़कियों की सेल्फी के चक्कर में नहर में वह जाने का मामला बताया जा रहा था। लेकिन इस खबर के पीछे की सच्चाई घटों बाद पता चली। मामले में जुडी 3 सहेलियों की सेल्फी वाली साजिश ने कई घंटों तक परिजनो और पुलिस को अँधेरे में रखा। मामले की गवाह बनी लड़की ने इस कदर खबर ए हाल ब्यान किया कि हर कोई उस पर यकीन कर रहा था। लेकिन जब पुलिस ने लड़की पर दबाव बनाया और उससे पूछताछ की तो सचाई सामने आई उसने सबके होश उठा दिए। ये सारा मामला शादी के लिए मौत के झूठ से जुड़ा था। नहर किनारे घर से एक्सरसाइज करने के लिए गई निशा और लवप्रीत शादी करने के लिए घर से फरार हो गई। और ममले की गवाह बनी लड़की ने इस मामले को पूरा पेचीदा बनाने की कोशिश की !

https://youtu.be/bQH2kxKHEnw

पुरे फ़िल्मी अंदाज़ में मामले को पेश किया गया। काहनूवान कस्बा की रहने वाली लड़की ने कहा कि सेल्फी लेने के दौरान दो लड़कियां नहर में डूब गई। निशा और लवप्रीत एक्सरसाइज करने के लिए गई थीं। इसी दौरान दोनों नहर किनारे सेल्फी लेने लगी और हादसे का शिकार हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और लोग पहुंचे। नहर में लापता लड़कियों की तलाश घंटों तक की गई ।लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। दूसरी और परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था। लेकिन जब मामले में जुडी तीसरी लड़की से पुलिस ने पूछताछ के दौरान दबाव बनाने तो पुरे मामले से ही पर्दा उठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *