गुरदासपुर मुकेरियां बाईपास चौक पर तेल से भरा टैंकर पलट गया. टैंकर पलटने के कारन टैंकर से रिफाइंड निकलना शुरू हो गया जिस पर स्थानीय लोगो द्वारा लालच के चलते बर्तनो में रिफाइंड भरने की होड़ लग गई. पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगो को रोकने की काफी कोशिश की गई लेकिन लोग नहीं हटे, टैंकर ड्राइवर सुरिंदर कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बाईपास मोड़ पर टैंकर संतुलन बिगड़ने से बेकाबू हो गया और टैंकर पलट गया. जिसमें एक व्यक्ति को चोट लगी है जिसको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
https://youtu.be/0UkIIj6lyU0
