गुरदासपुर में छोटी सी बात, खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। खेत से लौट रहे महिला सरपंच और उसके पति ने रास्ते में साइड मांगी थी कि झगड़ा इतना बढ़ कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल पड़े।जिसमें महिला सरपंच के पति की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
गुरदासपुर के गांव मगरमुदिआ के ही कुछ व्यक्तियों के साथ रास्ते में साइड मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बेटे के बयानों पर 6 दोषियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज़ कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। ज़ख़्मी महिला सरपंच को ईलाज़ के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर दाखिल करवाया गया है।
इस सारे मामले के बारे थाना दोरांगला के प्रभारी ने बताया के गांव में रास्ता लेने को लेकर हुए झगड़े में गांव के ही कुछ लोगों ने ईंट मारकर गुरदियाल सिंह का कत्ल कर दिया है। उन्होंने बताया की मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर मृतक के बेटे के बयान के आधार पर 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।




