कातिल कर्ज ने एक और किसान की जान ली

चंडीगढ़ (पंजाब) : पंजाब में किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर कर्ज ना चुकाने से परेशान अबोहर के सप्पांवाली…

चंडीगढ़ (पंजाब) : पंजाब में किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर कर्ज ना चुकाने से परेशान अबोहर के सप्पांवाली गांव में एक किसान ने नहर में कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गांव सप्पांवाली निवासी अविवाहित शेर सिंह संधू ने तीन माह पहले ही अपनी छोटी बहन की शादी की थी और उस समय बैंक से साढ़े 6 लाख रूपए का कर्ज लिया था। इसके अलावा भी उसने आढ़तियों से करीब 6 लाख रूपए का कर्ज उठा रखा था। परिजनों ने बताया कि उनकी जमीन में लगा बाग भी खत्म हो चुका था। जिसके चलते पिछले काफी समय से शेर सिंह परेशान था। शुक्रवार की शाम वो घर से कहीं चला गया और शनिवार को उसकी बाइक और मोबाइल नहर किनारे मिली। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह उसका शव नहर से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सरकार से मांग किया है कि कर्ज माफ करते हुए आर्थिक मदद दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *