चंडीगढ़:किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जहां खुद बड़ी राहत देने के फैसले पर खुद की पीठ थपथपाई है तो वही अब किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग कहें या फिर मांग रखी है दूसरी तरफ अकाली दल के विरोध पर कांग्रेस ने अकाली दल पर ही सवाल खड़े किए हैं.
किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार बनने के बाद से लगातार घिरती हुई नजर आ रही है जिसमें सुनील जाखड़ ने कहा, कांग्रेस 2 लाख तक के कर्ज माफी को लेकर खुद के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है ।वही अब कांग्रेस केंद्र सरकार से भी सहयोग की कहीं न कहीं मांग रही है जाखड़ ने कहा कि आज भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो उसके लिए किसानों को मुनाफा ज्यादा हो तो उनके के खर्च को कम करना होगा और जिस तरह से पंजाब में अभी भी किसानों पर कर्ज है उसमें भरोसा दिया है कि पंजाब सरकार बैंको से लोन लेकर इस कर्ज को खत्म करने के लिए कार्य कर रही है।
जाखड़ ने अकाली दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से वह जबर विरोधी लहर चला रहे हैं उसमें उनको अपना समय याद करना चाहिए और आज उन पर ही सवाल उठता है कि आखिर किस तरह के जबर के खिलाफ वो रोष व्यक्त कर रहे हैं जबकि अकाली दल पर खुद पर जबर करने के आरोप रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की तरफ से उठाए गए मुद्दों के रूप में भी कांग्रेस ने कमीशन के अंतर्गत रेत खनन के मामलों में भी जांच का भरोसा दिया है कि विपक्ष कुछ समय इंतजार करें मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कांग्रेस के सरकार में आए हुए कार्यकाल पर लगातार सवाल उठते आए हैं जिसको लेकर अब कांग्रेस किसानों के मुद्दे के बीच में केंद्र की तरफ सवाल उठाना शुरू कर चुकी है जिसमें बेशक किसानों को खर्च कम कर फायदा ज्यादा देने की बात हो या फिर किसानों को कर्ज मुक्त करने पर काम शुरू कर चुकी है लेकिन सवाल ये है कि क्या कहीं न कहीं कांग्रेस इसमे केंद्र पर सवाल खड़े करते हुए सहयोग की मांग करती हुई भी नजर आ रही है ?
कांग्रेस मांग रही किसानों के लिए केंद्र का सहयोग ?
चंडीगढ़:किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जहां खुद बड़ी राहत देने के फैसले पर खुद की पीठ थपथपाई है तो वही अब किसानों को…
