कांग्रेस का स्टेट बैंक ऑफ टमाटर, क्या है ये माजरा ? पढ़े पूरी खबर

चंडीगढ़ः बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने टमाटर का बैंक खोला और उसे स्टेट बैंक ऑफ टमाटर का नाम दिया।…

चंडीगढ़ः बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने टमाटर का बैंक खोला और उसे स्टेट बैंक ऑफ टमाटर का नाम दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि लोग तीन महीने के लिए यहां टमाटर जमा कराए और उसके बाद दोगुणे दाम पर ले जाएं।

हालांकि टमाटर के दाम हर साल इन दिनों में बढ़ जाते हैं लेकिन कांग्रेस इसके लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार बता रही है । प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के आने के बाद से महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गरीबों की थाली से सब्जी गायब हो गई है।  भाजपा के कार्यकाल में गरीब महंगाई की मार झेल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *