मोहाली: करंट लगने से हुई युवक की मौत, देखे वीडियो

ट्राइसिटी में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई हादसे लगतार होते जा रहे है यहां बिजली के खम्बों में करंट लगने से बेगुनाह लोगों…

ट्राइसिटी में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई हादसे लगतार होते जा रहे है यहां बिजली के खम्बों में करंट लगने से बेगुनाह लोगों की मौत होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है ।

ट्राइसिटी में रात के समय जैसे ही स्ट्रीट लाइट्स जलती है वैसे ही उनके खम्बों में करंट दौड़ने लगता है जिसके कारण उन खम्बों को छूते ही लोगों को अपनी ज़िन्दगी से हाथ धोना पड़ता है, हाल हीं में स्ट्रीट लाइट के खम्बें में करंट आने के कारण एक युवक की मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है जिसने 10 की परीक्षा पास करने के बाद 11 वी में आया था, जहाँ पढाई के साथ साथ शनिवार को लगने वाले बज़ार में कपड़ों की रेडी लगता था, मृतक युवक के परिजनों का आरोप है की ना तो पुलिस कोई करवाई कर रही है और ना ही बिजली विभाग ने दुर्घटना होने के बाद कोई सुध ली गयी। पुलिस ने किसी तरह की कोई करवाई नई की । उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग के खिलाफ करवाई की जाए ।

यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमे स्ट्रीट लाइट के खम्बों में बिजली का करंट ना दौड़ रहा है, खम्बों में करंट दौड़ने के कारण पहले भी कई लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा था, पर इसके वावजूद बिजली विभाग द्वारा किसी तरह की कोई करवाई नहीं की गयी है।
https://youtu.be/aKQ0wMuz7a8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *