किसानों के बारे में बहुत कुछ सोच रही है सरकार-जाखड़, देखे वीडियो

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी इस वक्त पंजाब में अपनी उपलब्धियां गिना रही है राजपुरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड…

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी इस वक्त पंजाब में अपनी उपलब्धियां गिना रही है राजपुरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जहां उनका उत्साह बढ़ाया वहीं पिछली सरकार पर भी निशाना साधने से नहीं चूके
किसानों के मुद्दे पर जाहिर है सदन से लेकर सड़क तक हंगामा हुआ..हालांकि सरकार ने कर्जमाफी का ऐलान तो कर दिया लेकिन विपक्ष आज भी सवाल पूछ रहा है और किसान आज भी आत्महत्या कर रहे हैं..हालांकि सुनील जाखड़ का कहना है कि कांग्रेस सरकार किसानों के बारे में बहुत कुछ सोच रही है..साथ ही सदन में हुए हंगामे को प्री प्लांड बताकर आरोप विपक्ष के मत्थे मढ़ा..
राजपुरा के बाद सुनील जाखड़ पटियाला भी पहुंचे..पटियाला में एंटी ड्रग कार्यक्रम में सुनील जाखड़ ने एसजीपीसी प्रधान किरपाल बडूंगर पर भी निशाना साधा और सरकार के नशा के खिलाफ चलाए अभियान की सराहना की..
हालांकि पटियाला में कांग्रेस खेमों बंटी दिखी..क्योंकि एंटी ड्रग्स डे पर एक जगह राज्यस्तरीय सेमिनार करवाया गया जहां एक भी कांग्रेसी नेता नहीं पहुंचे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नारकोटिक्स सेल में प्रधान सुनील जाखड़ समेत कई कांग्रेस नेता और विधायक भी पहुंचे
https://youtu.be/puA1-8kl8cY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *