Chandigarh : बहादुरगढ़ में एक निजी बैंक के एटीएम को लूटने की असफल कोशिश की गई। बताया जाता है कि शहर के शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने गुरूवार की रात अपना निशाना बनाया। लेकिन बदमाश सफल नहीं हुए और एटीएम को क्षतिग्रस्त करके फरार हो गए। बदमाशों ने एटीएम के दरवाजे के साथ पूरी एटीएम को भी तोड़ दिया, लेकिन कैश तक नहीं पहुंच सकें। इस घटना में एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड की लापरवाही भी सामने आई है। रात के समय एटीएम पर गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन वह रात दो से तीन के बीच कुढ काम से अपने घर चला गया था, इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू दी है और बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है।
एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश
Chandigarh : बहादुरगढ़ में एक निजी बैंक के एटीएम को लूटने की असफल कोशिश की गई। बताया जाता है कि शहर के शिव चौक स्थित…
