भीड़ का इंसाफ! मोबाइल चोर की पीट-पीटकर हत्या

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पहले लोगों ने पकड़ा,फिर बेरहमी से पिटाई करके उसकी…

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पहले लोगों ने पकड़ा,फिर बेरहमी से पिटाई करके उसकी जान ले ली। ये वाकया दिल्ली के मंगोल पुरी रेलवे स्टेशन के निकट पेश आया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगोल पुरी में ही रहने वाली दो बहनें बुधवार की देर रात दो बजे स्टेशन पहुंचीं और अपने परिचित ऑटो ड्राइवर को कॉल करके बुलाया। दोनों ऑटो का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान स्कूटी सवार तीन से चार युवक आये छेड़खानी करने लगे। फिर चाकू दिखाकर जबरन उनका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। दोनों बहने भी हल्ला करती हुई उनके पीछे भागी। उनकी आवाज सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर जमकर पीटा,जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

मारे गए झपटमार की पहचान 21 साल के विशाल के रूप में हुई है। वो दिल्ली के ही सुल्तान पुरी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था। हालांकि पुलिस ये भी कह रही है कि जिस तरह से आम जनता कानून का उल्लंघन कर रही है वो काफी चिंताजनक है। पिटाई में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।फिलहाल मंगोल पुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन जिस तरह से अब जनता कानून को अपने हाथ में ले रही है, उससे बड़ी गंभीर स्थिति बनती जा रही है। जिस पर गंभीरता से सिर्फ पुलिस या कानून को ही नहीं बल्कि खुद लोगों को भी सोचने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *