अंबाला छावनी में लूट ली नाबालिग की इज्जत

अंबाला : शहर के अंबाला छावनी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नाबालिग की इज्जत…

अंबाला : शहर के अंबाला छावनी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नाबालिग की इज्जत लूटने वाला आरोपी उसे धमकी देकर चुप कराता रहा। जब नाबालिग अपने उपर हो रहे अत्याचार से ऊब गई तो उसने खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसके बाद परिजनों को हकीकत के बारे में पता चला।
अंबाला छावनी में लूट ली नाबालिग की इज्जत
बताया जाता है कि अंबाला छावनी में रहने वाली नाबालिग का इज्जत तो लूटी ही गई और उसे धमकी देकर चुप भी रखा गया। लगातार कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण जारी रहा। और इस कुकर्म का आरोप लड़की के पड़ोस में रहने वाले युवक पर है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देता रहा कि किसी को कुछ बताने पर परिवार वालों को नुकसान पहुंचाया जाएगा। साथ ही उस पर तेजाब से हमला कर दिया जाएगा। इससे लड़की इतनी डर गई कि वो किसी को कुछ नहीं बता सकी। आखिर में इन सब बातों से तंग आकर नाबालिग ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसके परिजनों को मामले की पूरी जानकारी हुई। इस मामले के सामने आने के बाद समूचे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *