ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंतरिक्ष क्षेत्र में मुकाम हासिल कर चुकी ISRO के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। दरअसल ISRO आज शाम सात बजे IRNSS-1H को अपने सबसे भरोसेमंद लॉन्चिंग व्हीकल PSLV-C 39 रॉकेट से छोड़ेगा। IRNSS-1H सेटेलाइट की लॉन्चिंग के साथ ही ISRO की सफलता में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इस सेटेलाइट से सबसे ज्यादा मदद सुरक्षा से जुड़े मसलों पर मिलेगी। IRNSS-1H नेविगेशन सेटेलाइट है और इसकी मदद से भारत 1500 किमी के इलाके पर नजर रखने में सक्षम हो सकेगा। वहीं इससे नेविगेशन में भी मदद मिलेगी।
WATCH VIDEO
https://youtu.be/T3e96FRgmeo
