बाबा की सुरंग साध्वी और ‘सच’..!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: सुरंग साध्वी और सच। जी हां, राम रहीम के तिलिस्मी गुफा का राज अब जल्द ही दुनिया के सामने होगा। आखिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: सुरंग साध्वी और सच। जी हां, राम रहीम के तिलिस्मी गुफा का राज अब जल्द ही दुनिया के सामने होगा। आखिर इस गुफा में ऐसा क्या है जो सबके लिए एक रहस्यमयी बना हुआ है। आज हम आपको बताएंगे की आखिर जांच टीम को राम रहीम के इस तिलिस्मी गुफा में क्या मिला। ये भी दिखाएंगे की उस गुफा की सच्चाई क्या है, पहले जो कयास लगाये जा रहे थे, क्या इस गुफा की सच्चाई वहीं है। एक बात और राम रहीम के इस डेरे में साध्वियों को लेकर जांच टीम को अहम सुराग हाथ लगे हैं साथ ही नरकंकाल के मुद्दे से लेकर गर्ल्स हॉस्टल तक जाने वाला रास्ता राम रहीम के इस डेरे से साथ किस तरह जुड़ा था सब दिखाएंगे बने रहिये हमारे साथ !

700 एकड़ में फैले राम रहीम के इस विशालकाय साम्राज्य को खंगालने के लिए सरकार ने अपनी मशीनरी को पूरी तरह से झोंक दिया। और खोज करते करते जांच टीम राम रहीम के उस शाही आवास में पहुंची जो राम रहीम के बेटे जसमीत से जुड़ा था। यानी जसमीत जिस शाही आवास में रहता था जांच टीम वहां पहुंच गई। हालांकि परत दर परत इस पूरे डेरे का राज खोलने में जांच टीम जुटी हुई है। लेकिन सबसे पहले आज हम आपको दिखाते हैं आखिर राम रहीम के बेटे के शाही आवास तक कैसे पहुंची जांच टीम।

> सुरंग साध्वी और ‘सच’

> ‘तेरावास’ में किसका ‘वास’ ?

> राम रहीम के बटे के शाही आवास में पहुंची टीम

राम रहीम के बेटे के शाही आवास तक तो जांच टीम पहुंची लेकिन उस दरम्यान टीम को उस सुरंग का पता जिसके बारे में आपने कई किस्से सुने हैं। इस डेरे की तलाशी के दौरान जब जांच टीम को ये सुरंग मिला तो टीम भी हैरत में पड़ गई क्योंकि इस जांच से पहले जो भी अनुमान लगाये जा रहे थे वो सच सामने आने लगे थे। चूंकि इस सुरंग का रास्ता साध्वियों के डेरे से जुड़ा हुआ है। आशंका ये है कि डेरा प्रमुख राम रहीम इसी सुरंग से साध्वियों को अपने बेडरूम में बुलाता था और उसका यौन शोषण करता था। गर्ल्स हॉस्टल की तरफ भी सुरंग का एक दरवाजा है, वो दरवाजा नहीं बल्कि एक खिड़की नुमा दरवाजा है। यानी जो तथ्य पहले दिये जा रहे थे या कयास लगाये जा रहे थे वो कहीं ना कही सच होती जा रही थी !

> डेरे के सुरंग में पहुंची जांच टीम

> रहस्यमयी गुफा का गर्ल्स हॉस्टल कनेक्शन !

> ‘तेरावास’ में किसका ‘वास’ ?

राम रहीम जेल में है और हनीप्रीत फरार लेकिन डेरे से आज भी हथियारों का बरामद होना जारी है। वो इसलिये क्योंकि जब एकेएस पवार की टीम डेरे की जांच कर रही थी तो एके 47 राइफल की मैगजीन डेरे से बरामद हुई। राम रहीम के हथियारों से प्यार का यही भर सबूत नहीं है। इससे पहले भी जब सिरसा पुलिस ने डेरा को हथियार जमा करने को कहा था तो करीब 34 हथियार डेरा ने पुलिस के सामने ले जाकर डाल दिया जिसमें कई अत्याधुनिक राइफल पिस्टल और माउजर शामिल था !

> राम रहीम के डेरे में ‘बारूद’ की फैक्ट्री !

> साधु के डेरे में AK-47 की क्या जरूरत ?

> डेरे में मिला AK-47 का मैगजीन

दो दिनों की जांच पूरी हो चुकी है। पहले दिन की तरह ही पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई जांच में 41 पैरा मिलिट्री, चार सेना की टुकड़ी और 4000 पुलिस जवान स्थिति को संभाले रखा दूसरे दिन भी सर्च अभियान के तहत 22 लौहार और 10 जेसीबी मशीन लगे रहे। दूसरे दिन भी दो लैपटॉप और एक दर्जन तेजधार हथियार, साथ ही एके 47 के मैगजीन भी जांट टीम ने बरामद किया। चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर इन दो दिनों में जांच टीम को क्या कुछ मिला है।

> डेरे के सुरंग में पहुंची जांच टीम

> रहस्यमयी गुफा का गर्ल्स हॉस्टल कनेक्शन !

WATCH VIDEO
https://youtu.be/rNMhbhJj72k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *