5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : श्री फतेहगढ़ साहिब में एक नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। यह खौफनाक वारदात उस समय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : श्री फतेहगढ़ साहिब में एक नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। यह खौफनाक वारदात उस समय सामने आई जब लड़की का पिता चेकअप के लिए उसे अस्पताल लेकर आया। पिता मेडिकल के लिए दबाव डाला तो डॉक्टर को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद एसपी दलजीत सिंह राणा समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। वो बच्ची के पिता के साथ रेहड़ी पर काम करता था। शनिवार की सुबह लड़की का पिता मंडी में सामान खरीदने जबकि मां दवाई लेने गई हुई थी। इसी दौरान नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप की कोशिश की। हालांकि आरोपी अपने खौफनाक मंसूबे में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने बच्ची के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *