बिना बॉडीगार्ड के आएं सलमान खान तो दिखा देंगे दबंगई!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे पर आ रहे टीवी शो बिग बॉस 11 से बाहर निकाले गए ज़ुबैर खान ने होस्ट सलमान खान पर…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे पर आ रहे टीवी शो बिग बॉस 11 से बाहर निकाले गए ज़ुबैर खान ने होस्ट सलमान खान पर जमकर भड़ास निकाली है। ज़ुबैर ने सलमान पर आरोप जड़ा है कि वो सिर्फ बीइंग ह्यूमन होने का ढोंग करते हैं, हकीकत में अभी तक उनकी इमेज बैड बॉय वाली ही है। ज़ुबैर ने कहा है कि कार हादसे के बाद अपनी इमेज सुधारने के लिए सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन की पहल की। लेकिन आज तक वो बैड बॉय ही रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सारी दुनिया को पता है कि सलमान का किस-किसके साथ रिलेशन रहा है और अभी उनके इर्द-गिर्द कौन-कौन एक्ट्रेस मंडरा रहा है। ज़ुबैर ने सलमान को बिना बॉडीगार्ड के मिलने का चैलेंज भी दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान उन्हें जहां कहेंगे वो बिना सुरक्षा के आ सकते हैं, लेकिन सलमान को भी अकेला आना होगा। ज़ुबैर ने बिग बॉस शो को स्क्रिप्टेड बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह फेक रियलिटी शो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *