बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को आज भी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हरे राम रहे कृष्णा, कुर्बानी, सत्यम् शिवम्…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को आज भी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हरे राम रहे कृष्णा, कुर्बानी, सत्यम् शिवम् सुन्दरम फिल्मों से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाने वाली जीनत अमान एकबार फिर खबरों में हैं।

zeenat aman

दरअसल, इस बार चर्चा उनकी खूबसूरती की नहीं है। जीनत अमान ने एक शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसको लेकर जीनत अमान ने मुंबई के जुहू थाने में मामला दर्ज कराया है।

zeenat aman 1

जीनत ने पुलिस को बताया है कि अमन खन्ना उर्फ सरफराज ने उनके सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की और उनको धमकी भी दी।

zeenat aman 3

इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से ये वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। फिलहाल पुलिस ने जीनत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

zeenat aman 4

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि सरफराज मानसिक रूप से बीमार है, उसके विरूद्ध  पहले से ही कई मामले दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *