न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही जरीन खान ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं किया हो, लेकिन अपनी बोल्डनेस के लिए वो काफी चर्चित रहती हैं। एक बार फिर जरीन खान की जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल, जरीन अपनी अपकमिंग थ्रिलर मूवी ‘अक्सर 2’ के गाने ‘जाना वे’ में हॉट सीन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यहां तक कि इस गाने को जरीन खान का अब तक का सबसे हॉट गाना माना जा रहा है।
इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है तो कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं। वहीं सईद कादरी ने इस गीत के बोल लिखे हैं। कुछ दिनों पहले ही ‘अक्सर 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें हॉट और इंटीमेट सीन की भरमार है। वहीं अब इस गाने से जरीन कहर बरपा रही हैं। अब तक इस गाने को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।


