ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में बेखौफ आतंकी जाकिर मूसा के आतंकी संगठन अंसार-गजवत-उल-हिंद ने पत्रकारों को धमकी दी है । इसमें कहा गया है कि अगर मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार के दौरान वे महिलाओं की तस्वीरें लेना बंद नहीं करते हैं, तो उन्हें खौफनाक परिणाम भुगतने होंगे ।
आतंकी जाकिर मूसा ने दी पत्रकारों को धमकी
बता दे कि इस्लाम में खलीफा का समर्थन करने वाले आतंकी संगठन के एक प्रवक्ता ने कवरेज करने वाले मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ने की धमकी दी है । धमकी में उसने कहा, बहुत से पत्रकार हमारे मुजाहिदीनों के अंतिम संस्कार को कवर करते हैं । हालांकि, हमने देखा है कि ज्यादातर वो हमारी बहनों और महिलाओं की तस्वीर लेते हैं, जिससे उनकी फोटो की अच्छी कीमत लग सके ।

