दिल्ली, 2 अक्तूबर
भारतीय क्रिकेटर लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
पोस्ट पर उन्होने लिखा कि टेस्ट कैप पहनना हमेशा से उनका सपना था, लेकिन अब यह संभव नही है।इसलिए उन्होने अब संयास का ऐलान कर दिया है, हालांकि वह सफेद बॉल से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।चहल ने अपना आखिरी रेड बॉल मैच हाल ही में लॉर्ड्स में काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेला था।
चहल ने देश के लिए 72 वनडे औऱ 80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 था।चहल ने कहा कि देश के लिए खेलने की उनकी भूख अभी भी बरकरार है और वह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी कोशिश करते रहेंगे।
अन्य खबरें जानें –
CM Bhagwant Singh Mann Once Again Transfers Sanman Rashi Into Punjab Women’s Accounts



