फेसबुक पोस्ट में क्रिकेटर युवराज सिंह ने आशीष नेहरा को कहा सबसे शानदार शख्स

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में आखिरी टी-20 मैच खेलने के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में आखिरी टी-20 मैच खेलने के साथ ही संन्यास ले लिया। करीब 18 सालों तक आशीष नेहरा ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। मैच के बाद टीम इंडिया ने आशीष नेहरा को शानदार विदाई दी।

जबकि नेहरा के साथी और क्रिकेटर युवराज सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में उन्होंने आशीष नेहरा से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। युवराज ने पोस्ट में आशीष नेहरा को सबसे ईमानदार क्रिकेटर के साथ ही शानदार इंसान करार दिया। युवराज ने लिखा कि वो बेहद ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कभी भी अपनी टीम को झुकने नहीं दिया।

https://www.facebook.com/yuvirajsinghofficial/posts/10155791049959254

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *