शराब के ठेके पर पेट्रोल छिड़क कर युवकों ने लगाई आग, ये है पूरा मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में रेलवे रोड निकट रजवाहे के पास स्थित शराब के ठेके पर पेट्रोल छिड़क कर अज्ञात युवकों ने आग लगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में रेलवे रोड निकट रजवाहे के पास स्थित शराब के ठेके पर पेट्रोल छिड़क कर अज्ञात युवकों ने आग लगा दी। युवक ठेके के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ठेके मालिक व कारिंदों ने ठेके में रखे पानी के कैंपर व बोरी से बड़ी मुश्किल से आग बुझाई और मामले की शिकायत जीटी रोड पुलिस चौकी में दी।
शिकायत में राई के गांव खेवड़ा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि, वह शराब का ठेकेदार है। उसका एक ठेका शराब रेलवे रोड निकट रजवाहे के पास है। वह 5 फरवरी को रात करीब 9:30 बजे अपने ठेके पर ही मौजूद था। उसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उसी समय एक सफेद रंग की गाड़ी भी ठेके के सामने आकर रुकी जिसमें दो अज्ञात युवक  बैठे थे। जिनसे मोटरसाइकिल सवार युवक इशारों इशारों में बात करने लगे।
उन्होंने ठेका पर लगे सीसीटीवी कैमरा की ओर इशारा किया उसके बाद मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल पर बैठ कर वहा से निकल गए। इसी दौरान एक अज्ञात युवक अपने हाथ में एक पेट्रोल की बोतल लेकर आया और उसके ठेके के बाहर और अंदर तेल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से भाग गया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गया। इस पर उन्होंने तुरंत ठेके में रखे पानी के कैंपर व बोरी से बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। आरोप है कि, बाइक व गाड़ी सवार अज्ञात युवकों ने कोई रंजिश रखते हुए आग लगाई है। शराब के ठेके में आग लगने की शिकायत मिली है  अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपितों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *