युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, सिनेमा बिल्डिंग की छत पर चढ़कर युवक की खुदकुशी की कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंचकूला के सेक्टर 5 में राजहंस सिनेमा बिल्डिंग की छत पर देर रात एक व्यक्ति चढ़ गया | जिसके बाद लोगों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंचकूला के सेक्टर 5 में राजहंस सिनेमा बिल्डिंग की छत पर देर रात एक व्यक्ति चढ़ गया | जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सिनेमाघर की छत पर व्यक्ति खुदकुशी करने के लिए चढ़ा है | खुदकुशी के लिए छत पर चढ़ने वाले का नाम अमित गोयल है और पिंजोर के हिमशिखा का रहने वाला बताया जा रहा है | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाई-ड्रॉलिक मशीन के जरिए उस युवक को नीचे उतारने की कोशिश की |

काफी मशक्कत के बाद पुलिस उस व्यक्ति को समझा कर नीचे लाने में सफल हुई | थाना प्रभारी का कहना है कि घरेलू कलह के चलते व्यक्ति परेशान था और खुदकुशी करने के लिए सिनेमाघर की छत पर जा चढ़ा। पुलिस ने बताया कि ये व्यक्ति सुसाइड करने के प्रयास में था। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुच कर सारा मामला सुलझा लिया |

Watch Video

https://youtu.be/PSn_dPuwgP8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *