ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में बंचारी रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन के आगे कूदकर 25 वर्षीय एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की |
पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़ों की भी तलाशी ली, लेकिन तलाशी में भी पुलिस को शिनाख्त के लिए कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था |

