ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ बदमाश अपनी खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिस कारण बदमाश कुछ भी बिना किसी के डर के वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला चंडीगढ़ से लगते नयागांव से सामने आया है जहां पर एक युवक को कुछ बदमाशों ने बिना किसी खौफ के उसके घर के बाहर ही गोलियां चला दी।
बता दे कि सौरभ नाम के युवक के घर के बाहर ही उस पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि हमलावार मृतक युवक के गले से सोने की चेन और पैसे भी छीन कर ले गए।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई ने बताया कि युवक की तीन दिन पहले उसकी आकाश नाम के युवक के साथ लड़ाई हो गई थी। आकाश ने सौरभ को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है हालांकि ये मामला आपसी रंजिश के बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियो की तालाश शुरू कर दी है।


