व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ का आसौदा गांव एक बार फिर से गोलियों से गूंज उठा। यहां जल घर में ड्यूटी दे रहे एक व्यक्ति पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ का आसौदा गांव एक बार फिर से गोलियों से गूंज उठा। यहां जल घर में ड्यूटी दे रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे के कारण क्या है, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका। मृतक की पहचान 45 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

धर्मेंद्र गांव के जलघर में ही काम करता था। शनिवार देर शाम जब वह जल घर में ड्यूटी दे रहा था तो उसी दौरान अज्ञात हमलावर आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी जिनमें से 6 गोलियां उसके पेट, कंधे और सिर में जा लगी। यह वारदात गांव के दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है। इस रंजिश में अब तक गांव के कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Watch Video

https://youtu.be/DdoEgF4NSLw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *