Chandigarh Murder: मौली जागरां में युवक की हत्या,  10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर किया हमला, चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठने लगे सवाल? 

Chandigarh Murder: चंडीगढ़ के विकास नगर, मौली जागरां में एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि उसका दोस्त आकाश गंभीर…

Chandigarh Murder: मौली जागरां में युवक की हत्या,  10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर किया हमला, चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठने लगे सवाल? 

Chandigarh Murder:

चंडीगढ़ के विकास नगर, मौली जागरां में एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि उसका दोस्त आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Chandigarh Murder) मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी  पुलिस

मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਵੱਡੀ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਾਲੇ ਦੌਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ; ਹੁਣ ਸਾਨੂੰ ਚੰਗੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਰੁਕਣ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ: ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ`

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *