ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है | यहां आए दिन पुलिस से बेखौफ बदमाश किसी न किसी तरह की वारदात को अंजाम देते रहते हैं |
मामूली सी कहासुनी में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और इस घटना में युवक की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि, चार के करीब बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है | हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

