ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के पानीपत में एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार युवक की अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसके दोस्तों ने गुस्से में होकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि गांव वबैल में एक युवक की कुछ युवकों ने हत्या कर दी जिस कारण इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

