ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: हांसी में देर रात रूप नगर कलोनी में 35 वर्षीय अमित सचदेवा उर्फ़ मीतू नामक युवक की ईंट और पत्थर से मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है हत्या का आरोप कॉलोनी के ही एक अन्य युवक पर लगा है आरोपी युवक एक रीटायॅड एस एच ओ का परिजन बताया जा रहा है |
वही मृतक के परिजन ने बताया की अमित सचदेवा रात को खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला तो पड़ोस में ही रहने वाला कनु नामक युवक शराब पीकर आया और अमित पर ईटो व् पत्थर से वार कर दिया जिससे अमित बुरी हालत से घायल हो गया उसे उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया |
जिससे डॉ ने मृत घोषित कर दिया सिटी पुलिस ने मौके पर पहुँच सव को सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।



