ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिसार के गांव भैरी अकबरपुर में बिजली की लाइन पर काम कर रहे एक युवक के झुलसने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भूना निवासी ठेकेदार ने कुछ प्राइवेट कर्मचारी तार बदलने के लिए लगाए हुए थे। गांव में पुरानी तारे बदलने का काम चल रहा था।
लेकिन अचानक लाइट आ जाने के कारण बिजली के पोल पर काम कर रहे बैजलपुर निवासी अमन को करंट लग गया जिससे वो नीचे गिर गया।
जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले में जब बिजली विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार से बात करनी चाही तो वो कैमरे से बचते हुए नजर आए। साथ ही इस मामले पर एसडीओ ने कहा कि इसकी पूछताछ जारी है।


