ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री फतेहगढ़ साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति बिजली की तारों के कारण झुलस गया। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति के घर के ऊपर से हाईवोल्टेज बिजली की तारें निकल रही थी। इन तारों की चपेट में युवक आ गया जिस कारण बुरी तरह से झुलस गया। ये धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की बिजली भी चली गई।
वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना था कि बिजली विभाग को इस मामले के बारें में कई बार शिकायत की हुई है पर उन्होने इस मामले की तरफ कोई ध्यान नही दिया जिस कारण युवक इन तारों की चपेट में आ गया।
इसके अलावा लोगों का ये भी कहना है कि बिजली विभाग ने उनके घरों में लटक रही तारों को ठीक करने की जगह उनके घरों को गिराने की बात कही है। साथ ही लोगों का ये भी कहना है कि मौत तो उनके घर में ही लटक रही है जिस कारण इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल विभाग ने इस शिकायत को दूर करने की बात कही है।


