ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहारदुरगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक नौजवान की ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घेवरा स्टेशन के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक को पार करते समय नौजवान ट्रेन की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक नौजवान की पहचान नहीं हुई है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


