ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन पड़ते रविदास नगर में स्थित श्री गुरू रविदास पार्क में नशे की ओवरडोज़ से एक युवक की जान चली गई | जानकारी के मुताबिक पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पार्क में एक सिख युवक का शव पड़ा हुआ है | वहीं, मौके पर जाकर एसीपी और थाना प्रभारी ने जांच की |
इस दौरान शव के पास से नशे की गोलियां और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए | मृतक युवक की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है | मृतक का एक 3 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है | युवक की 8 साल पहले शादी हुई थी | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है |


