ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में शनिवार को डीजीपी हरियाणा से मिलने आए एक व्यक्ती ने जहर खा लिया | आपको बता दें, पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित पुलिस मुख्यालय के कर्ज से परेशान व्यक्ती ने जहर खा लिया और उसे जहर खाने वाले व्यक्ति को पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल भेजा गया | वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ती की मौत हो गई | मृतक की पहचान सुरिंदर सैनी निवासी गुड़गांव के गांव निमोट के रूप में हुई है |
मृतक को कर्ज चूकाने के बाद भी साहुकार परेशान कर रहा था क्योकि साहूकार पैसे लेने के बाद मुक्कर गया था और स्थानीय पुलिस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी | जब मृतक मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुचा तो वहा छुट्टी थी और इसके बाद उसने जहर खा लिया | पुलिस की ओर से मृतक का पोस्टमार्टम कर जांच की जा रही है और मृतक के खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया |
Watch Video
https://youtu.be/ab3q-Fxtnas
