ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूं तो पंजाब सरकार पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने का दावा करती है | लेकिन, लुधियाना के प्रेम नगर में नशे की ओवरडोज से एक और मौत हो गयी | जानकारी देते हुए मृतक सन्नी के भाई ने बताया कि उसके भाई को तीन दोस्त साथ लेकर गए |
लेकिन, जब वापस आए तो सन्नी सो गया, और कुछ समय के बाद परिजनों ने देखा कि वो नहीं उठा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है | फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

