ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे से लगातार नौजवानों की मौत हो रही है | सरकार नशे पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है | लेकिन ऐसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे | जंडियाला गुरु के गाँव मलीया से फिर से एक ओऱ ऐसा मामला देखने का मिला है | जहाँ नशे की ओवेरडोज के कारण एक युवक की मौत हुई है और युवक का शव गाँव में शौचालय में मिला |
जहाँ युवक के पास नशे के टीके पड़े थे और साथ ही मुह से खून निकल रहा था | इलाके के लोगों ने इस शव को देखा तो तभी मामले की सूचना पुलिस को दी | सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर जांच शुरू कर दी है |
नशे की ओवर डोज से युवक की मौत
शौचालय में पड़ा मिला युवक का शव
पुलिस मामले की जांच में जुटी


