ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के निजामपुर गांव के समीप गंदे नाले की पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। गली-सड़ी हालत में होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
हालांकि पुलिस ने शव को नाले से निकालकर आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेक दिया गया हो।
निजामपुर नाले में मिला युवक का शव
मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

