22 साल के लड़के की मिली लाश, लाश के पास नशे का इंजेक्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशा आज समाज को दिमक की तरह खा रहा है और आए ही दिन कोई न कोई इस नशे की भेंट चढ़ रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशा आज समाज को दिमक की तरह खा रहा है और आए ही दिन कोई न कोई इस नशे की भेंट चढ़ रहा है, ऐसी ही एक ओर उड़ते पंजाब की तस्वीर सामने आई है पंजाब के फरीदकोट की | जहां पर 22 साल के नौजवान की नशे की लत के चलते मौत हो गई | नौजवान का नाम बलविंदर सिंह है | जिसकी लाश खाली प्लाट में मिली | मृतक बलविंद्र सिंह की माता कश्मीर कौर ने बताया कि उसका बेटा कई दिनों से बाहर गया था और उन्हें यह भी नहीं पता था कि वो कहा गया था और न ही उन्हें उसके आने की सूचना मिली थी | जिसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उसने बेटे की लाश खाली प्लाट में पड़ी है | उन्होंने बताया कि उनका बेटा कभी कभी नशा करता था |

वहीं डी एस पी मनबिंदर वीर सिंह ने बताया कि लड़का रात को पंजाब मेल रेलगाड़ी से आया था और सुबह उसकी डेड बॉडी उन्हें मिली थी जिस को काला पीलिया था और बाकी अभी जांच की जारी है | आप को बता दें कि लड़के की लाश के पास नशे के इंजेक्शन भी बरामद किए गए है | फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/kFM_Rc2volo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *