जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग

हांसी,25 अगस्त दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले दिनों छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  कार्यकर्ताओं…

हांसी

हांसी,25 अगस्त

दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले दिनों छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौंक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में छात्र साहिल लोचब सहित कई लोग घायल हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस की मांग है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए।कांग्रेस नेता पवन गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

युवा कांग्रेस नेता रोहित दलाल ने कहा कि इसी के विरोध में आज हांसी में भी धरना-प्रदर्शन किया गया और अमित शाह का पुतला फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मामले में सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 अन्य खबरें जानें-

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ: ਗੇਟ ਹਕੀਮਾਂ ‘ਚ 40 ਸਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕਤਲ, 15-16 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਦਾ ਦੋਸ਼

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *