ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम की सिटी पटियाला शहर के सबसे तंग सरहंदी बाजार में हलवाई की एक दुकान करने वाले 27 साल के युवक हिमांशु ने खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या कर लेेेने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार इस घटना का पता तब चला जब आग की लपटों से घिरा हिमांशु चिल्लाता हुआ दुकान से बाहर निकला। आसपास के लोगों ने बोरियों और पानी डालकर आग बुझाई और उसे राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिमांशु ने आत्महत्या करने से जैसा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। अभी इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। वहीं दूसरी मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची जिससे हिमांशु की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हिमांशु ऩशा करने का आदी था और नशा ना मिलने की वजह से उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


